शेफाली जरीवाला अपने अंतिम सफर पर: भरी जवानी में पराग ने दिया पत्नी को कंधा,लाल जोड़े में बेटी की अर्थी उठते देख लड़खड़ाए मां के कदम

Saturday, Jun 28, 2025-06:50 PM (IST)

 

मुंबई: टीवी और म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सेलिब्रिटी शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 42 साल की उम्र में उनका आकस्मिक निधन हो गया जिसने न सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। 

 

शेफाली के निधन के बाद जो visuals सामने आए, उन्होंने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। उनकी मां बिलखती नजर आईं और पति पराग त्यागी अस्पताल से बाहर निकलते समय खुद को संभाल नहीं पाए। अब पोस्टमार्टम के बाद शेफाली का पार्थिव शरीर घर आ गया है जहां शेफाली को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जा रहा है, तो पराग ने खुद उन्हें कंधा दिया.

PunjabKesari

 

इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. ये किसी फिल्म सीन जैसा नजर आया लेकिन इस दौरान उनके पति अपनी साथी को अंतिम विदाई देते वक्त टूटे नजर आए ये समने देखा और हर किसी का कलेजा ये देखकर फट गया।

PunjabKesari

शेफाली जरीवाला के राखी भाई और 'बिग बॉस 13' के को-कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ का भी हाल बेहद खराब दिखा। पराग के साथ शेफाली को उनके अंतिम सफर की तैयारियों के बीच वो बेहद भावुक नजर आए उनके पैर लड़खड़ाते दिखे।

PunjabKesari

लाल जोड़े में सजी बेटी को देख लड़खड़ाए मां के कदम

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अंतिम संस्कार की एक वीडियो सामने आई है,जिसमें एक्ट्रेस की मां रोती-बिखलती नजर आ रही है।जैसे है अपनी बेटी की अर्थी उठते मां ने देखा उनके कदम लड़खड़ाने लगे।भरी जवानी में शेफाली के निधन ने उनकी मां को तोड़कर रख दिया है।उनकी मां रो-रोकर बेसुध हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की रात यानी 27-28 जून के बीच शेफाली जरीवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उनके पति और एक्टर पराग त्यागी तुरंत उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News