Shefali Jariwala Death:पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद बदहवास हालात में दिखे पराग त्यागी, रोते-बिलखते बेटी को आखिरी बार देखने पहुंचीं मां

Saturday, Jun 28, 2025-09:38 AM (IST)


मुंबई: 'बिग बॉस 13' फेम एक्‍ट्रेस और 'कांटा लगा' म्‍यूजिक वीडियो वाली शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही। शुक्रवार, 27 जून को 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्‍ट के कारण शेफाली की मौत हो गई है।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद शेफाली जरीवाला को उनके पति पराग त्‍यागी और तीन अन्‍य लोग अस्‍पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन डॉक्‍टरों की तमाम कोश‍िश‍ों के बावजूद उनकी जान चली गई। उनके शव को कथित तौर पर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। पत्नी की मौत के बादपराग त्यागी को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया जो टूटे हुए दिख रहे थे।

PunjabKesari

सामने आए वीडियो में पराग त्यागी को अपने चेहरे को अपने हाथ से ढक लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पराग को कार की अगली सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है।

PunjabKesari

बेटी के जाने से टूटी मां

उनकी मां और परिवार के लोगों के गहरे दुख में डूबे होने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसने सभी को भावुक कर दिया है। वीडियो में शेफाली की मां अपनी बेटी से मिलने के लिए कार में बैठकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___)

शेफाली जरीवाला के निधन की अचानक आई खबर ने उनके दोस्तों और फैंस को दुखी कर दिया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना सदमा और दुख शेयर किया। अली गोनी, मीका सिंह, राजीव अदतिया, काम्या पंजाबी और कई हस्तियों ने अपना दुख व्यक्त किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शेफाली जरीवाला ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी साल 2004 में मीत ब्रदर्स के म्‍यूजिश‍ियन हरमीत सिंह से हुई थी लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2015 में शेफाली ने एक्‍टर पराग त्‍यागी से शादी की।इस कपल ने कई बार कोश‍िश की, लेकिन पैरेंट्स नहीं बन पाए।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News