जाह्नवी कपूर संग अनिल कपूर के घर पहुंचे शिखर पहाड़िया, दुख की घड़ी में GF को दिखे संभालते

Friday, May 02, 2025-08:06 PM (IST)

मुंबई: अनिल, संजय और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2 मई की शाम निर्मल देवी के निधन की खबर आईं। उन्होंने 90 की उम्र में अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही जाह्नवी अनिल कपूर के घर पहुंच गई।

PunjabKesari

 

दुख की घड़ी में GF को संभालने शिखर पहाड़िया भी पहुंचे। वायरल वीडियो में जाह्ववी कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। इस दौरान उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्ववी और शिखर बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्ववी कपूर सफेद सूट-सलवार में दादी के निधन की खबर सुनते आईं। इस दौरान शिखर पहाड़िया के हाथ में प्लास्टर भी नजर आया। शिखर के हाथ में चोट लगी है उसके बावजूद वो जाह्ववी के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पिछले एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं जिसके बाद कपूर परिवार ने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से वो ठीक होकर वापस न आ सकी और 90 साल की उम्र में सबको छोड़कर चल बसी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News