मां की मौत से सदमे में अनिल कपूर और बोनी,भारी मन से दादी के अंतिम संस्कार से पहले चाचा के घर पहुंचे अर्जुन-शनाया
Saturday, May 03, 2025-11:29 AM (IST)

मुंबई: अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के सिर से मां का साया उठ गया है। शुक्रवार शाम यानि 2 मई को निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली। शनिवार यानि आज आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा इसके लिए पूरा परिवार अनिल के घर पहुंच रहा है। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...
मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार से पहले बोनी कपूर भी अपने भाई अनिल कपूर के घर पहुंचे चुके हैं।
मां के संस्कार से पहले घर के बाहर दिखे अनिल कपूर
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर भी पिता अनिल कपूर के घर पहुंच चुकी हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा उदास नजर आई।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।
अंशुला कपूर भी चाचा अनिल कपूर के घर पहुंच गई हैं। उन्होंने भी व्हाइट कलर का सूट पहना है।
अंशुला कपूर के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर भी नजर आए
एक्टर अर्जुन कपूर भी अपनी दादी के अंतिम संस्कार से पहले चाचा अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।