अनिल कपूर के सिर से उठा मां निर्मल कपूर का हाथ, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Friday, May 02, 2025-07:42 PM (IST)

मुंबई: : कपूर खानदान से हाल ही में बेहद दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां  निर्मल कपूर का निधन हो गया है। निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। 2 मई की शाम निर्मल कपूर के देहान्त की खबर आई है जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

PunjabKesari

 

कपूर परिवार के करीबी और उनके चाहनेवाले निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं हालांकि कपूर परिवार की तरफ से अभी तक निर्मल कपूर के निधन को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पिछले एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं जिसके बाद कपूर परिवार ने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से वो ठीक होकर वापस न आ सकी और 90 साल की उम्र में सबको छोड़कर चल बसी।

PunjabKesari

निर्माता सुरेन्द्र कपूर की मृत्यु के बाद बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर अपनी बूढ़ी मां का खास ख्याल रखते थे। फैमिली फंक्शन की तस्वीरें सामने आती थीं तब ये तीनों मां के साथ ही नजर आते थे। 

PunjabKesari

निर्मल कपूर की शादी साल 1955 में सुरिंदर कपूर के साथ हुई। इनके तीन बेटे- बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर हैं और एक बेटी रीना कपूर हैं। निर्मल कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन, जान्हवी और खुशी की दादी थीं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News