शिल्पा ने फ्लाॅन्ट की बैकलेस लुक तो  मांग में सिंदूर भरकर अवॉर्ड्स नाइट में पहुंचीं रेखा, सोनम कपूर के  पेंडेंट ने भी खींचा ध्यान

Tuesday, Mar 04, 2025-12:12 PM (IST)

मुंबई: 3 मार्च की शाम मुंबई में HT Most Stylish Awards का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई एक्टर्स और पॉपुलर सिंगर्स पहुंचे। इस दौरान सभी बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। चलिए डालते हैं स्टार्स के लुक्स पर एक नजर

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी

 

शिल्पा शेट्टी बीती रात अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान वे व्हाइट कलर की नेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

साड़ी को शिल्पा ने मैचिंग हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। पैपराजी को पोज देते समय वे अपना बैकलेस लुक भी फ्लॉन्ट करती दिखीं। मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बालो के साथ शिल्पा ने अपना लुक पूरा किया। 

PunjabKesari

सोनम कपूर

अपने फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर भी इस महफिल में पहुंची थीं। उन्होंने अपने यूनिक लुक से लाइमलाइट चुरा ली। वे ऑफ व्हाइट स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप पहने दिखीं।

PunjabKesari

सोनम ने सिल्वर जूलरी और स्लीक बन के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।  सोनम ने अपने गले में एक पेंडेंट पहना हुआ था जिसका लॉकेट उन्होंने अपने बैक साइड पर स्टाइल किया था।

PunjabKesari

मानुषी छिल्लर

व्हाइट कलर की नेट साड़ी में मानुषी छिल्लर बला की हसीन दिख रही थीं।  अपने लुक को एक्ट्रेस ने हैवी दूलरी और डार्क लिप्स्टिक के साथ पूरा किया था।

PunjabKesari

खुशी कपूर

व्हाइट हाई स्लिट साड़ी पहन खुशी कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं। इस लुक में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

दीया मिर्जा

एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी इस इवेंट का हिस्सा बनी जो व्हाइट साड़ी के साथ  रेड लिपस्टिक लगाए किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। 

PunjabKesari

रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आई। जिन्होंने अपना ये हसीन अवतार हैवी ज्वेलरी और मांग में सिंदूर भरकर पूरा किया।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News