साउथ के इस सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी Shraddha kapoor, शेयर की अनटाइटल्ड फिल्म की एक झलक!

Sunday, May 21, 2023-12:47 PM (IST)

मुंबई। श्रद्धा कपूर ने रविवार यानी 21 मई 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। यह किसी फिल्म के टीजर सा नजर आ रहा है। वीडियो में श्रद्धा कपूर और राणा दग्गुबाती नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि राणा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं।

वीडियो की स्टार्टिंग में लिखा आता है क्लेयर जोनी पेश करते हैं मोस्ट वांटेड। फिर स्टार्टिंग विद श्रद्धा कपूर के साथ एक्ट्रेस की एक झलक दिखाई जाती है और साथ ही राणा दग्गुबाती भी दिखाई देते हैं। वीडियो के एंड में लिखा आता है कि यह 1 जून 2023 को देशभर में रिलीज होने वाली है।

PunjabKesari

वीडियो में श्रद्धा कपूर काफी डरी हुई और भागती नजर आती है, वहीं राणा दग्गुबाती पेंट सूट पहने किसी की तलाश में होते है। वीडियो के बैकग्राउंड में सिर्फ एक म्यूजिक सुनाई देता है।   


Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News