Video: शहनाज गिल ने कॉपी किए श्रद्धा कपूर के डांस स्टेप, ''दिल पे चलाई छुरियां'' गाने पर पागलपंती करती आईं नजर

Wednesday, Jul 30, 2025-11:58 AM (IST)

मुंबई.  एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का पिछले दिनों एक मस्ती भरे अंदाज में डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह दिल पे चलाई छुरियां गाने पर पागलपंती करती नजर आई थीं। उनके वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, अब सब की प्यारी शहनाज गिल भी श्रद्धा कपूर के उन स्टेप्स को कॉपी करती नजर आईं हैं। उन्होंने उसी गाने पर आशिकी एक्ट्रेस की तरह डांस किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।

 

इस वीडियो में शहनाज़ ने श्रद्धा कपूर के हाल ही में वायरल हुए डांस स्टेप्स को हूबहू दोहराने की कोशिश करती दिख रही हैं। गाने की धुन पर उनकी एनर्जी, हाव-भाव और क्यूट एक्सप्रेशन्स देख कर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। शहनाज़ ने इस डांस को अपने खास मजाकिया अंदाज में पेश किया, जिससे यह वीडियो और भी मनोरंजक बन गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

वीडियो शेयर कर शहनाज ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे मस्ती करने से कोई नहीं रोक सकता।'

 


वहीं, एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो श्रद्धा कपूर को कभी बीट नहीं कर सकती। तो कइयों ने सीधे-सीधे उन्हें श्रद्धा की कॉपी बता डाला। 

   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने बटोरी थी तारीफें

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर 'दिल पे चलाई छुरियां' पर डांस करते हुए एक रील शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी। उसी वीडियो से प्रेरणा लेते हुए शहनाज़ ने भी यह मजेदार ट्रेंड फॉलो किया और अपनी ही स्टाइल में उसे पेश किया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News