शादी की 8वीं सालगिरह पर आशका गोराडिया ने शेयर की गुड न्यूज, जल्द ही दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी एक्ट्रेस

Thursday, Dec 04, 2025-10:53 AM (IST)

मुंबई. फेमस फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया की तरफ से हाल ही में गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। जी हां, आशका गोराडिया एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए किया है, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

 PunjabKesari
आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि समंदर किनारे लहरें आ रही हैं। पहले दो नीले और बड़े योगा मैट और एक छोटा ब्राउन कलर का योगा मैट खुलता है है। इस बीच एक और नन्हा भूरे रंग का योगा मैट अपनी जगह बनाता है। इसके बाद  लिखा नजर आता है- 'एक और बीच बेबी रास्ते में है। हम मई 2026 में आने वाले दूसरे शानदार गिफ्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपना आशीर्वाद दीजिए। आशका, ब्रेंट और एलेक्जेंडर।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

पोस्ट के कैप्शन में आशका ने लिखा, 'हमारी 8वीं शादी की सालगिरह पर!! हमारे खास दिन पर आप सभी के साथ शेयर करने के लिए सबसे अच्छी खबर!! एलेक्जेंडर के साथ जिंदगी और भी मजेदार होने वाली है... एक और बीच बेबी! हमेशा की तरह हमें अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें! #खुशीबांटनेबढ़तीहै'।

PunjabKesari


 


एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें दूसरे बार मां बनने के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

 

PunjabKesari

बता दें,  'सिंदूर तेरे नाम का', 'सात फेरे', 'शुभ विवाह', 'लागी तुझसे लगन' जैसे शोज में नजर आ चुकीं आशका ने साल 2006 से 2015 तक टीवी एक्टर रोहित बख्शी को डेट किया था। ब्रेकअप के बाद वो अमेरिकी बिजनेसमैन ब्रेंट गोबले संग रिलेशनशिप में आईं और फिर साल 2017 में कपल ने क्रिश्चियन वेडिंग की और हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी रचाई। साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किय और अब वे गोवा में शिफ्ट हो गए हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News