अंडरवॉटर होटल में TV की 'पार्वती' का बर्थडे सेलिब्रेशन, पति संग सोनारिका भदौरिया ने यूं दिए पोज

Friday, Dec 27, 2024-03:03 PM (IST)

मुंबई: टीवी की 'पार्वती' यानि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। डिवा कई सालों से टेलीविजन की दुनिया का हिस्सा रही हैं और उन्होंने अपने लिए एक बड़ा नाम बनाया है।एक्ट्रेस ने नौ साल की रिलेशनशिप के बाद 18 फरवरी 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर से शादी कर ली।

PunjabKesari

 

 

तब से यह जोड़ी अपनी शादी के बाद की लाइफ को एंजॉय कर रही है। 3 दिसंबर को सोनारिका ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन होने के कारण सोनारिका ने इसे बेहद खूबसूरत और खास अंदाज में मनाया। अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari

भले ही फोटोज थोड़ी देर से शेयर की हैं लेकिन फैंस अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटे हैं। सोनारिका का बर्थडे सेलिब्रेशन एक अंडरवॉटर होटल में हुआ, जहां का नजारा बहुत ही सुंदर था।
सोनारिका लाल रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। विकास पूरी तरह सफेद कपड़ों में हैंडसम लग रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

बता दें कि सोनारिका 'तुम देना साथ मेरा', 'देवों के देव...महादेव', 'पृथ्वी वल्लभ - इतिहास भी रहस्य भी', 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शो में अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई साउथ और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News