Haldi Ceremony: होने वाले पति के रंग में रंगी टीवी की ''पार्वती'', झुमके...फूलों की ज्वेलरी..येलो साड़ी में खूबसरत दिखीं सोनारिका

Monday, Feb 19, 2024-11:34 AM (IST)

मुंबई: 'देवों का देव महादेव' में 'पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं सोनारिका भदोरिया को उनके रियल लाइफ शिव मिल गए हैं। सोनारिका भदोरिया विकास पाराशर संग शादी रचाएंगी। बीते दिनों ही कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई थी, जिसमें उन्होंने शिव-पार्वती के डिजाइन की मेहंदी लगवाई।

PunjabKesari

इसके बाद उनकी हल्दी सेरेमनी हुई जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। हल्दी सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने खूबसूरत येलो ड्रेस को चुना। लुक की बात करें तो वह येलो कलर की धोती स्टाइल साड़ी पहनी थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

सोनारिका ने अपने पूरे लुक को निखारने के लिए झुमके और चूड़ियों सहित फूलों की ज्वेलरी पेयर की। इसके अलावा सटल मेकअप और मिडिल पार्टेड ओपन हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

कुल मिलाकर वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अपने करीबियों के साथ फंक्शन का लुत्फ उठाती नजर आईं। वहीं होने वाले दूल्हे राजा विकास पाराशर ने भी पीले रंग का आउटफिट पहना था। 

PunjabKesari


​सोनारिका और विकास पाराशर की लव स्टोरी की बात करें, तो इसकी शुरुआत जिम में हुई थी। विकास, सोनारिका के भाई के दोस्त हैं। जिम में पहली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे, पर उन्होंने अपने रिश्ते को करीब सात साल तक छुपाकर रखा था। सोनारिका और विकास ने 3 दिसंबर 2022 में सगाई की थी। एक्ट्रेस को उनके मंगेतर ने समंदर किनारे प्रपोज किया था।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News