मां बनीं 'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

Thursday, Nov 28, 2024-03:18 PM (IST)

मुंबई: 'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल के घर खुशियों ने दस्तक दे गई है।  28 नवंबर को सोनाली सहगल मां बन गई हैं। सोनाली और उनके पति आशीष सजनानी के आंगन में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है।

PunjabKesari

 

मुंबई के अस्पताल में सोनाली सहगल ने बेबी को जन्म दिया। सोनाली सहगल के स्पोक्सपर्सन ने ही इस गुडन्यूज को सुनाया है। उन्होंने बताया- 'सोनाली सहगल और आशीष के घर बेटी का जन्म हुआ है। बेबी और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं। ये कपल की जिंदगी का बहुत ही खास दिन है।'

PunjabKesari

एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड रही हैं. उन्होंने अपनी पूरी जर्नी सोशल मीडिया के जरिए दिखाई थी। उन्होंने हमेशा अपने फैंस को प्रेग्नेंसी से जुड़ी हेल्थ टिप्स भी शेयर की है।


सोनाली सहगल ने बिजनेसमैन आशीष सजनानी से 7 जून 2023 को शादी की थी। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News