बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुए राजकुमार तो पत्नी पत्रलेखा ने किया सपोर्ट, लिखा- फेम के पीछे एक्टर की जिंदगी खून, पसीने..

Tuesday, Feb 17, 2026-02:03 PM (IST)

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'निकम' के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अपने किरदार में जान फूंकने के लिए राजकुमार राव ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसी बीच उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनका बढ़ा हआ वजन और हेयरस्टाइल देख फैंस हैरान रह गए और कई लोग उन्हें ट्रोल भी करने लग गए। वहीं, अब राजकुमार की ऑनलाइन ट्रोलिंग देख उनकी पत्नी पत्रलेखा खुलकर सामने आई और ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद की है।

 

दरअसल, राजकुमार राव का ये ट्रांसफॉर्मेशन उनकी आगामी बायोपिक 'निकम' के लिए है, जिसकी वह इन दिनों शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में पत्रलेखा ने अपने पति को ट्रोलर्स से बचाते हुए पोस्ट किया।

 

पत्रलेखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किए एक पोस्ट में लिखा- 'आप पर बहुत गर्व है, राजकुमार राव। आप हर फिल्म प्रोजेक्ट के लिए अपना सब कुछ देते हैं। दुनिया उस प्रोसेस और मेहनत को नहीं देखती जो एक एक्टर के किरदार को बनाने में लगता है। आखिरी नतीजा हमेशा आसान दिखता है। नजर आने वाले सारे फेम और ग्लैमर के पीछे, एक एक्टर की जिंदगी खून, पसीने, आंसुओं और पर्सनल लाइफ के त्याग से भरी होती है।'


 PunjabKesari


राजकुमार राव ने बढ़ते वजन का बताया कारण

वहीं, अपने वीडियो और फोटो ऑनलाइन आने के बाद राजकुमार ने भी सफाई दी थी और इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- 'मेरा होना मेरी कला के जरिए है। अभी-अभी अपनी अगली बायोपिक #NIKAM की शूटिंग खत्म की है और हां, इसके लिए मुझे फिजिकली बदलना पड़ा है, जो मुझे करना पसंद है। मुझे प्रोस्थेटिक में यकीन नहीं है, जब तक मैं अपनी मेहनत से वह लुक पा सकूं जो मैंने निकम में हासिल किया है, चाहे वह वजन बढ़ाना हो या बूढ़ा दिखना हो या अपने बाल पतले करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे, लेकिन सबने मुझसे कहा कि बोस के लिए भी आधा गंजा मत होना और इतना वजन मत बढ़ाना या TRAPPED के लिए खाना बंद मत करना और इतना वजन कम मत करना या श्रीकांत के दौरान जब कैमरे नहीं चल रहे हों तब भी एक नेत्रहीन व्यक्ति की तरह व्यवहार मत करना।'

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

'निकम के लिए मुझे लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज़्जा और बहुत सारी मिठाइयां और मेरे पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी खा रहा था और रोल के हिसाब से दिखने के लिए कुछ भी ग्लैमरस नहीं इस्तेमाल कर रहा था। उम्मीद है जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे तो आपको फिल्म में मेरी सारी मेहनत दिखेगी और अब यह बदलाव का दौर है और इन एक्स्ट्रा kgs को कम करने और गांगुली मोड में आने के लिए तैयार होने का समय है। हमारे अपने दादा। अपने काम के जरिए आपको जोड़ने, आपका मनोरंजन करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करेंगे। बहुत सारा प्यार।'


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News