सोनू सूद को मिस वर्ल्ड 2025 में मिला ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए मिला ये सम्मान

Sunday, Jun 01, 2025-12:10 PM (IST)

मुंबई. एक्टर सोनू सूद अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक एक्टर ने कई लोगों की जान बचाई है। यही वजह है कि हमेशा उनकी सफलता के लिए दुआएं करते रहते हैं। इसी बीच अब हाल ही में एक्टर को 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में बड़ा सम्मान दिया गया है। सोनू सूद को लोगों की मदद करने के लिए 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को पाने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। 

   

 

सोनू सूद को यह अवॉर्ड कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद करने के लिए दिया गया। भारत के तेलंगाना में बड़े हाइटेक्स एरिना में 'मिस वर्ल्ड 2025' के लाइव टेलीकास्ट के दौरान एक्टर राणा दग्गुबाती ने सोनू सूद को यह अवॉर्ड दिया। इसके अलावा सोनू सूद इस साल इस मशहूर प्रोग्राम में जूरी के सदस्य भी थे।


'मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन' सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर स्तन कैंसर जागरूकता के लिए प्रोग्राम लॉन्च करेगा। इस साझेदारी का मकसद जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की जल्दी पहचान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में स्तन कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद करना है।

 

बता दें, कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने हर संभव तरीके से लोगों को बचाने के लिए मदद की थी। मुश्किल दौर में एक्टर ने कम से कम चार लाख लोगों की मदद की। इन लोगों में प्रवासी, छात्र और वंचित परिवार शामिल थे। गरीबों, पीड़ितों और बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए लोगों ने उन्हें गरीबों का मसीहा कहकर पुकारा।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News