21  की नंदिनी गुप्ता ने  रोशन किया भारत का नाम: बनीं ''मिस वर्ल्ड 2025 टॉप मॉडल चैलेंज की विनर, 19 साल की उम्र में जीता था मिस इंडिया

Monday, May 26, 2025-11:15 AM (IST)


मुंबई: मिस वर्ल्ड 2025 इस साल भारत में आयोजित हुआ है। फैशन इंडस्ट्री का मेगा इवेंट तेलंगाना के हैदराबाद में हो रहा है। बीते शनिवार को मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप मॉडल चैलेंज हुआ जिसमें भारत की मॉडल नंदिनी गुप्ता विनर की लिस्ट में शामिल हुईं। ये कॉन्टेस्ट जीतने वाली 4 मॉडल में से एक हैं। 

PunjabKesari

हैदराबाद के ट्राइडेंट होटल में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 का टॉप मॉडल चैलेंज एक भव्य फैशन इवेंट था जिसमें दुनियाभर के 108 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। हर प्रतियोगी ने अपने देश और कॉन्टिनेंट का प्रतिनिधित्व कॉन्फिडेंस, अंदाज और स्टाइल के साथ किया।भारत की ओर से मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने एशिया और ओशिनिया रीजन का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए इस क्षेत्र की विजेता बनीं।

PunjabKesari

नंद‍िनी ने पटोला लहंगा कैरी क‍िया था। उन्‍होंने जब रेंप पर वॉक क‍िया तो सभी की नजरें नंद‍िनी पर ही टि‍क गई। बड़ी शालीनता के साथ उन्‍होंने वाॅक क‍िया और मॉडर्न डिजाइनर आउटफिट में स्टेज पर एक गहरी छाप छोड़ दी।इसके अलावा उन्‍होंने हाथ में भारत का झंडा भी ले रखा था। बाद में उन्‍होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे। फ‍िल्‍हाल नंद‍िनी के इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

PunjabKesari

 

कंपटीशन को दो राउंड में आयोज‍ित क‍िया गया था। एक में तो कंटेस्‍टेंट्स काे ट्रेड‍िशनल आउटफ‍िट में वॉक करना था तो दूसरे में उन्‍हें मॉडर्न स्‍टाइल कैरी करना था। इन सभी ड्रेसेज को तेलंगाना के फेमस ड‍िजाइनर्स ने ही ड‍िजाइन और स्‍टाइल भी क‍िया था। दोनों राउंड का स्कोर मिलाकर ही व‍िनर्स को सेलेक्‍ट क‍िया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nandiniii🕊 (@nandiniguptaa13)

बता दें क‍ि नंदिनी गुप्‍ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब भी जीता है। अभी उनकी उम्र 21 साल की है और वो रजस्‍थान के कोटा में रहती हैं। उनके पिता किसान हैं। नंदिनी को स्कूल के द‍िनों से ही फैशन शोज करने का बहुत शौक था।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News