सोन्या अयोध्या की शादी के 5 साल बाद रिश्ते में आई दरार! इंस्टाग्राम पर पति को किया अनफॉलो और डिलीट की वेडिंग फोटोज

Sunday, Oct 20, 2024-12:17 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन इंडस्ट्री में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अब तक कई फेमस जोड़ियों के रिश्ते सालों के बीच ही बर्बाद हो चुके हैं। अब हाल ही टीवी की फेमस एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस काफी समय से अपने पति से अलग रह रही हैं और अब उनके तलाक लेने की खबरें सामने आ रही हैं।

 

सोन्या अयोध्या ने साल 2019 में हर्ष समोरे संग शादी जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी और शादी के 5 साल भीतर ही दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। 

PunjabKesari


सोन्या ने हर्ष को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। यहां तक की शादी की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। ये सब देख उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं। हाल ही में सोन्या अयोध्या ने एक पोस्ट शेयर की और बाद में लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि इन्होंने पति से अपने रास्तों को अलग कर लिया है। एक्ट्रेस ने लिखा था कि "अपने दुख को अपनाओ और अपने उतार-चढ़ाव में बैलेंस ढूंढने की भी कोशिश करो।"

 

सोन्या ने आगे लिखा था कि हील हो और सच्चाई के साथ में रास्ते पर चलकर खुद की ग्रोथ भी देखो। हर एक इमोशन का एक अलग मतलब होता है और यह इमोशन आपको गाइड भी करते हैं। ऐसा करने पर आपको अपने बारे में काफी सारी चीजों का भी आभास हो जाता है।"


काम की बात करें तो सोन्या अयोध्या एक फेमस फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं।उन्हें स्टार प्लस पर नज़र में रूबी राठौड़ की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार कलर्स टीवी के शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में झरना के रूप में देखा गया था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News