चंद लोगों के बीच साउथ स्टार नितिन ने शाही अंदाज में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, देखें तस्वीरें

Thursday, Jul 23, 2020-10:59 AM (IST)

मुंबई: साउथ स्टार नितिन ने कोरोना काल में गुपचुप तरीके से हैदराबाद स्थित पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंदुकूरी के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने तस्वीरें शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ स्टार नितिन के घर पर ही सगाई की रस्में हुईं है।

PunjabKesari

इस मौके पर दोनों ट्रडिशनल अटायर में नजर आए। लुक की बात करें तो नितिन शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी मंगेतर रेड कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

नितिन और शालिनी की सगाई के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।नितिन और शालिनी 26 जुलाई को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

PunjabKesari

बता दें कि अप्रैल में उनकी सगाई और शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण सब कुछ कैंसिल करना पड़ा। वहीं COVID-19 की वजह से प्रतिबंधों के कारण शादी के लिए कुछ ही लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। 

PunjabKesari 

काम की बात करें तो नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। यह जोड़ी पिछले आठ सालों से रिलेशन में है। 

PunjabKesari


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News