श्रीदेवी की मौत के बाद बदल गए हैं अर्जुन, अब साथ रहेगा पूरा परिवार?

Friday, Mar 09, 2018-09:50 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन के बाद बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर पापा बोनी कपूर और सौतेली बहनों के करीब आते दिख रहे हैं। जब तक श्रीदेवी जिंदा थीं, तब तक अर्जुन-अंशुला और जाह्नवी-खुशी में दूरियां बनी हुई थी। लेकिन अब श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन और अंशुला अपने पापा के साथ थे। जाह्नवी के बर्थडे पर भी अंशुला को जाह्नवी और खुशी के साथ देखा गया था। अब आ रही खबरों के मुताबिक, अर्जुन अपने पापा के घर शिफ्ट होने वाले हैं।

PunjabKesariरिपोर्ट की मानें तो, अर्जुन पापा के घर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं। अभी तक अर्जुन और अंशुला ने अलग घर में रह रहे थे। लेकिन अब अर्जुन को लगता है कि उनके पापा और जाह्नवी-खुशी को उनकी जरूरत है। बता दें कि श्रीदेवी के निधन की खबर जब आई थी, तब अर्जुन अमृतसर में नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रहे थे। निधन की खबर सुनते ही वो मुंबई रवाना हो गए और सीधे अपने चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे, जहां खुशी और जाह्नवी थीं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब दुबई से मुंबई लाने में देरी हो रही थी, तब अर्जुन अपने पापा का साथ देने के लिए दुबई भी पहुंच गए थे।

PunjabKesari
यहां तक कि श्रीदेवी को याद करते हुए बोनी ने जो पोस्ट लिखा था उसमें उन्होंने अर्जुन और अंशुला को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया भी कहा था। आपको बता दें कि अपनी सौतेली बहनों संग रिश्ते पर अर्जुन ने एक बार इंटरव्यू में कहा था- हम न तो मिलते हैं और न ही साथ में समय बिताते हैं। इसलिए हमारे बीच कोई रिश्ता है ही नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News