अर्जुन कपूर ने 26 साल के अर्जुन के लिए लिखा इमोशनल खत- ''तुमने कर दिखाया, जो कभी नामुमकिन लगता था''

Monday, May 12, 2025-03:58 PM (IST)

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कज़ादे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। प्यार और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने हाल ही अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी पहली फिल्म के 13 साल पूरे होने का जश्न अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मनाया और 'अर्जुन 2.0' की झलक शेयर भी की।

 


View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने अपनी जवानी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-  ''प्रिय 26 वर्षीय अर्जुन,तुमने कर दिखाया। तुम उस सपने की दहलीज़ पर खड़े हो जो कभी नामुमकिन लगता था। मुझे पता है कितनी रातें तुमने जाग कर फिल्में देखीं, यह विश्वास करते हुए कि सिनेमा ही तुम्हारा सहारा, तुम्हारा मकसद बनेगा। तुमने खुद को सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक रूप से भी बदला। वो घंटे, वो अनुशासन, वो झटके... सब कुछ इसके लिए जरूरी था। हमेशा विनम्र रहो। हमेशा भूखे रहो (सीखने के लिए)। और कभी मत भूलना। यह सफर एक ऐसे बच्चे से शुरू हुआ था जिसे स्कूल में तंग किया जाता था, लेकिन जिसे फिल्मों से इतना प्यार था कि वो कभी हार नहीं मान सका। प्यार और गर्व के साथ, अर्जुन 2.0।''

 

अर्जुन कपूर ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया ,जिस लड़के को फिल्मों से प्यार था, वो अब उन्हीं फिल्मों के लिए जीता है। कल इश्कज़ादे के 13 साल पूरे हुए। आभारी हूं, ज़मीन से जुड़ा हूं, और निरंतर आगे बढ़ रहा हूं।

बता दें, साल  2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News