यूरोप में दोस्तों के साथ सुहाना ने की खूब मस्ती, हॉट अदाएं देख दंग रह जाएंगे आप
Sunday, Aug 12, 2018-12:21 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में ही रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से सुहाना अपनी वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इन दिनों सुहाना अपने फ्रेंड्स के साथ यूरोप में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं।
वहीं से उनकी एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में सुहाना अपनी एक दोस्त के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया है। मेरी बेब एन्जॉय कर रही है, मैं तुमसे प्यार करती हूं। सुहाना की इस लेटेस्ट वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस तारीफों के पूल बांध रहे हैं।
सुहाना अक्सर ही विदेशों में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं।
बता दें कि सुहाना ने बीते दिनों ही Vogue के लिए करवाए फोटोशूट से मैगजीन डेब्यू किया है। सुहाना की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं कुछ लोग उनकी तस्वीरों को नेपोटिज्म का नतीजा करार दे रहे थे।