आपको वर्दी में देखकर पुरानी यादें ताजा..''बॉर्डर 2'' की रिलीज पर बेटे अहान के नाम सुनील शेट्टी का पोस्ट

Friday, Jan 23, 2026-02:30 PM (IST)

मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे व एक्टर अहान शेट्टी की फिल्म ने 'बॉर्डर 2' आज पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। जहां फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी नजर आए थे, वहीं इसके सीक्वल में उनके बेटे अहान शेट्टी उनकी जगह ली है। आज फिल्म के रिलीज होते ही सुनील शेट्टी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही बेटे अहान को लेकर भी खास बात कही है।


 
सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'बॉर्डर' और 'बॉर्डर 2' के कुछ सीन्स की झलक दिखाई। वीडियो के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म 'बॉर्डर 2' आज रिलीज हो रही है। मेरे प्यारे दोस्तों, मेरे लिए 'बॉर्डर' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, जिसमें मैंने काम किया। ये मेरी जिम्मेदारी बन गई थी, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी मैंने साल तक निभाई।'


View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 
बेटे अहान के लिए एक्टर ने लिखा, 'आज कई साल बाद आपको वर्दी में देखकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन ये सिर्फ याद नहीं, बल्कि एक याद दिलाने वाली बात है- अनुशासन की, बलिदान की चुप रहकर सहन करने की और साहस की। यह फिल्म गर्व दिखाने के लिए नहीं है। यह युद्ध के बारे में भी नहीं है। यह हमें याद दिलाती है कि शांति कितनी जरूरी है।'

 एक्टर ने कहा- 'सीमा वो जगह नहीं जहां देश खत्म हो जाता है- वो जगह है जहां साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां स्क्रीन पर खत्म नहीं होतीं, वो पूरे देश के दिल में बस जाती हैं। हम कभी न भूलें कि वो वर्दी असल में किस चीज का प्रतीक है। जय हिंद। जय भारत।' 
पिता सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर अहान ने लिखा, 'लव यू पापा।'

 बता दें, 'बॉर्डर 2' आज 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस अहान शेट्टी के अलावा, सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे ने कलाकार नजर आए हैं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News