6 दिन बाद भी नहीं हुआ करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार, पत्नी प्रिया सचदेव की चुप्पी बनी रहस्य

Wednesday, Jun 18, 2025-11:34 AM (IST)

मुंबई. करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया, जिसकी खबर आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया। अब संजय के नििधन को 6 दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। संजय की मौत पर जहां करिश्मा कपूर चुप्पी साधे हुई है तो वहीं परिवार का भी कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। साथ ही संजय की पत्नी प्रिया भी एकदम गायब हैं। ऐसे में यूजर्स इस बात पर हैरान हैं कि संजय का अंतिम संस्कार अभी तक क्यों नहीं हो पाया।

PunjabKesari


संजय के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। इसके साथ ही वो भारत में है या कहीं और, इसकी भी कोई जानकारी नहीं हैं ना ही संजय कपूर की मौत पर उन्होंने अभी कुछ रिएक्ट किया है।

कहा जा रहा था कि संजय के पास अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से कुछ कानूनी अडचने आ रही हैं जिसके चलते उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हो रही है। हालांकि इसके बाद से संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है।


ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या संजय का अंतिम संस्कार कानूनी अड़चनों के चलते लंदन में ही कर दिया गया है? या भारत लाकर चुपचाप उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई है।

PunjabKesari

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन
संजय कपूर के निधन की खबर 12 जून को आई, जिसके बाद बताया गया कि उनकी मौत इंग्लैंड में हार्ट अटैक से हुई है। ये भी बताया जा रहा है कि संजय इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। वह अचानक से नीचे गिरे और फिर उनको अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें डॉक्टर्स बचा नहीं सके। वहीं, एक न्यूज एजेंसी को एक्टर और राइटर सुहेल सेठ ने बताया, संजय घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे तभी उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली जो उनके गले में फांस गई। इससे उनको जलन होने लगी। घबराहट की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News