तलाक के बाद भी संजय कपूर ने खूब निभाया पिता फर्ज: बच्चों के लिए खरीदे थे 14 करोड़ के बॉन्ड,एक्स पत्नी के नाम कर दिया था पिता का घर

Friday, Jun 13, 2025-02:41 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति  संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 12 जून को उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। करिश्मा ने संजय से साल 2003 में शादी की थी और फिर दो बच्चों- बेटे कियान और बेटी समायरा के पैरेंट्स बने लेकिन दोनों के बीच ही चीजें ठीक नहीं थीं जिनका खुलासा तब हुआ, जब करिश्मा ने संजय से तलाक की अर्जी कोर्ट में दी। तलाक के बाद भी संजय कपूर ने पिता का पूरा फर्ज निभाया था।

PunjabKesari

 

चाहे कोई त्योहार हो या फिर कहीं हॉलीवुड, संजय के साथ ये पूरा परिवार हमेशा नजर आया करता था। समायरा का 18वां बर्थडे संजय ने अपने चारों बच्चों और पत्नी के साथ मनाया था। इस मौके पर करिश्मा कपूर भी उनके साथ नजर आई थीं।

PunjabKesari

बच्चों के नाम खरीदे थे 14 करोड़ के बॉन्ड


तलाक के समय संजय कपूर ने  ने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे जिस पर हर महीने 10 लाखका ब्याज मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने करिश्मा को अपने पिता का भी घर दे दिया था।

PunjabKesari

करिश्मा को दी थी 70 करोड़ की एलिमनी

पहले करिश्मा और संजय कपूर आपसी समझौते से तलाक लेने वाले थे, लेकिन बाद में आरोप-प्रत्यारोप के कारण चीजें इस कदर बिगड़ गईं कि पब्लिकली एक-दूसरे की खूब छीछालेदर की। बात एलिमनी तक आ गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को 70 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी। बात जब बच्चों की कस्टडी की आई, तो कोर्ट ने यह करिश्मा को दे दी, वहीं संजय को परमिशन दी थी कि वह दोनों बच्चों से मिल सकते हैं।

 

PunjabKesari

बता दें कि  संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक के बाद साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय अक्सर अपने सभी बच्चों के साथ फैमिली टाइम बिताया करते थे।प्रिया सचदेव को पहली शादी से एक बेटी सफाइरा थी और संजय से उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम अजारियस रखा। इस तरह संजय ने चारों बच्चों के पिता होने का फर्ज खूब निभाया।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News