दो बार लैंड नहीं हुआ प्लेन, मुंबई से जा पहुंचा अहमदाबाद, सफर कर रहे समय रैना की जान पर बनी, बोले-मेरी तो फट गई
Monday, Jun 23, 2025-03:05 PM (IST)

मुंबई. अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसे के बाद लोगों के दिल-दिमाग में डर छाया हुआ है। हवाई यात्रा करने से पहले अभी भी लोग कई बार सोच विचार कर रहे हैं। हालांकि, धीरे-धीरे हालात नॉर्मल हो रहे हैं और लोग पहले की तरह फ्लाइट्स ले रहे हैं। कई सेलिब्रेटीज भी हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर चुके हैं। इसी बीच अब कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि प्लेन के अहमदाबाद पहुंचने के बाद लोगों के बीच कैसा माहौल था।
समय रैना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बताते हैं कि प्लेन ने दो बार लैंड करने की कोशिश की लेकिन लैंड नहीं हुआ, क्योंकि बहुत हवा आ रही थी। तो अब हमलोग लेट हो गए और अब हमलोग पहुंच गए हैं अहमदाबाद। फ्लाईट मुंबई में लैंड होने वाली थी और अहमदाबाद पहुंच गई है और वहां लड़ाई चल रही है।
वह कहते हैं - 'दूसरी बार जब लैंड हुई ना फ्लाइट, एक बार लैंड हो रही थी लेकिन फिर उड़ गई वापस, दूसरी बार जब ऐसा हुआ ना, मेरी तो फट गई... मेरे साथ सबकी फट गई।'
समय आगे कहते हैं- 'दोस्तों साइकलोन आ गया है और वो भी मुंबई के ऊपर आया हुआ है। अब सब डरे हुए हैं। अब मिलेगा कॉन्टेंट... अलग-अलग तरीके के लोग। उनका सोचो, जिनकी ये पहली फ्लाइट होगी।'
इसके बाद समय रैना एक पैसेंजर से पूछते हैं कि क्या उन्हें भी डर लगा था तो वह शख्स ने कहता है कि मैंने तो मैसेज कर दिया था घर पर। फिर वो पैसेंजर अपना मैसेज दिखाता है, जो उसने अपनी बहन को भेजा था, जिसमें लिखा था कि मैंने कल इंश्योरेंस करवाया है।
समय रैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब रिएक्ट भी करते नजर आ रहे हैं।