करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Thursday, Oct 09, 2025-04:10 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का : करवा चौथ का त्योहार हर हिंदू सुहागिन महिला के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां इस परंपरा को नहीं मानतीं और करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने इस परंपरा से खुद को अलग रखा है।
सोनम कपूर: पति आनंद आहूजा के साथ परंपरा से अलग
फैशन आइकन सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से हुई है। उन्होंने भी करवा चौथ के व्रत को अपनाने से इनकार किया है। सोनम ने बताया कि उनके पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं और वे वैकल्पिक तरीके से व्रत रखते हैं। सोनम का कहना है कि वे इस परंपरा को जरूरी नहीं मानतीं और अपने तरीके से अपनी खुशी और संबंधों को निभाती हैं।
दीपिका पादुकोण: प्यार बनाए रखने के लिए व्रत जरूरी नहीं
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण ने भी इस परंपरा को नहीं माना है। उन्होंने बताया कि वे प्यार बनाए रखने के लिए व्रत रखने में विश्वास नहीं रखतीं। उनका कहना है कि रिश्तों में साथ और समझदारी ज्यादा मायने रखती है, न कि किसी त्योहार के व्रत का।
ट्विंकल खन्ना: "एक के भूखे रहने से दूसरे की उम्र लंबी नहीं होती"
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखा है। उनका मानना है कि भूखे रहने से किसी की उम्र लंबी नहीं होती। ट्विंकल कहती हैं कि वे इस दिन अपने पति के साथ प्यार भरा वक्त बिताती हैं, लेकिन व्रत की परंपरा को अपनाना जरूरी नहीं मानती।
करीना कपूर: "प्यार में भूखा क्या मरना?"
करीना कपूर खान ने साल 2013 में एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था, “प्यार के लिए भूखा क्यों मरना?” करीना ने अपने पति सैफ अली खान के लिए कभी करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। उनका मानना है कि प्यार को परखने के लिए भूखे रहना जरूरी नहीं। इस बयान के बाद उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन करीना ने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि वे व्रत की परंपराओं में विश्वास नहीं करतीं।