रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सेलेब्स, तस्वीरें देखें

Saturday, Dec 10, 2022-10:01 AM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा चोपड़ा सात साल की हो गईं हैं, इस अवसर पर बीते शुक्रवार को मुंबई में एक उत्सव मनाया गया। पार्टी में करण जौहर, रेखा, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी, उनके बच्चे वियान और समिशा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

PunjabKesari

बर्थडे पार्टी में तुषार कपूर भी शामिल हुए। पार्टी के लिए करण जौहर ने पिंक स्वेटशर्ट चुना। वह अपने फोन पर बात कर रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें कैप्चर कर लिया। सोनम ने ब्लैक स्वेटर के साथ येलो लॉन्ग ड्रेस और मैचिंग ईयरिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

रेखा ने हैवी ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ ऑफ व्हाइट एलिगेंट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ग्लास से एक्सेसराइज किया था। तुषार ने स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी थी। शिल्पा ने अपने बच्चों-बेटी समिशा और बेटे वियान के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए लाल रंग का कोट पहना था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रानी ने 2014 में फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। वे अपनी शादी के एक साल बाद 2015 में आदिरा के माता-पिता बने।

रानी ने गुलाम, कुछ कुछ होता है, ब्लैक, नो वन किल्ड जेसिका, हम तुम, मर्दानी, युवा, साथिया, वीर-जारा, बंटी और बबली जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार 2021 में बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान के साथ देखा गया था। पिछले साल रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक दशक से अधिक समय के बाद उनके ऑनस्क्रीन रीयूनियन को चिह्नित किया। इसका निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया था। रानी को कभी-कभी फिल्मी इवेंट्स और पार्टियों में स्पॉट किया जाता है।

वह अगली बार श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे में दिखाई देंगी। यह फिल्म 3 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन आशिमा चिब्बर ने किया है और इसे राहुल हांडा और समीर सतीजा ने लिखा है। इसका निर्माण मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने अपने बैनर एम्मे एंटरटेनमेंट के तहत ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म एक इंजियन कपल की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिनके बच्चों को 2011 में नार्वे की कल्याण सेवाओं द्वारा उनसे छीन लिया गया था। 


Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News