इस फेमस बाॅलीवुड आर्टिस्ट का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

Saturday, May 10, 2025-12:15 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट और डिजाइनर विक्रम गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया है। वे 10 मई 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से फिल्म और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आज होगा अंतिम संस्कार

विक्रम गायकवाड़ का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट, दादर में किया जाएगा। उनके चाहने वाले, सहयोगी और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

फिल्मों में जान डालने वाले मेकअप आर्टिस्ट

विक्रम गायकवाड़ ने अपने करियर में कई मशहूर फिल्मों में किरदारों को असल रूप देने का बेहतरीन काम किया। उन्होंने काशीनाथ घाणेकर, बालगंधर्व, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, शहीद भगत सिंह, और ऐतिहासिक नाटक 'जाणता राजा' जैसे प्रोजेक्ट्स में मेकअप और कॉस्ट्यूम के जरिए पात्रों को जीवंत बनाया।

PunjabKesari

पुरस्कारों से भरा करियर

विक्रम गायकवाड़ को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए।

  • 2010 में फिल्म ‘मोनर मानुष’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
  • इसके बाद उन्होंने 'बालगंधर्व', 'द डर्टी पिक्चर', और 'जातिश्वर' जैसी फिल्मों में भी शानदार काम किया और इन फिल्मों के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

'बेल बॉटम' में लारा दत्ता को दिया था इंदिरा गांधी का लुक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में लारा दत्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस किरदार को परदे पर असल जैसा दिखाने का श्रेय विक्रम गायकवाड़ को जाता है। उन्होंने लारा को इंदिरा गांधी जैसा लुक देने के लिए उनकी तस्वीरों का गहन अध्ययन किया और काफी मेहनत से यह लुक तैयार किया था।

फिल्म इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति

विक्रम गायकवाड़ का जाना फिल्म और थिएटर जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके काम ने न सिर्फ किरदारों को नया जीवन दिया, बल्कि भारतीय सिनेमा को भी समृद्ध किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।



 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News