94 की उम्र में डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे ये दिग्गज निर्देशक, 10 साल के ब्रेक के बाद किया नए प्रोजेक्ट का ऐलान

Monday, Feb 02, 2026-05:04 PM (IST)

मुंबई. शौक भी बड़ी चीज़ है। जब इसका जुनून सवार होता है तो इंसान अपनी उम्र या कंफर्ट नहीं देखता वो बस इसे पूरा करने पर जुट जाता है। ऐसा ही कुछ दिग्गज निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव के साथ ही है, जो करीब दस साल के ब्रेक के बाद 94 की उम्र में डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।
  

सिंगीतम श्रीनिवास 94 की उम्र में सिनेमा में बतौर डायरेक्टर कमबैक के लिए तैयार हैं। 
  

PunjabKesari

 

वैजयंती मूवीज के एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी गई कि सिंगीतम श्रीनिवास राव 10 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगीतम टीम को निर्देश दे रहे हैं। वह पूरे उत्साह के साथ सेट पर काम करते नजर आ रहे हैं।  वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, 'मैं आपको बता देना चाहता हूं कि मैं रिटायर नहीं हूं'।

 
वैजयंती मूवीज के मुताबिक, SSR61 को डायरेक्टर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद कंपोज करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नए कलाकार भी कास्ट का हिस्सा हो सकते हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News