Hania Aamir की इस पोस्ट से पाकिस्तान में मचा बवाल, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

Tuesday, Mar 18, 2025-03:47 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा है। उनकी मासूमियत और शानदार एक्टिंग की वजह से लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में हानिया आमिर ने ऐसा कुछ कर दिया, जिससे पाकिस्तान में उनके फैंस नाराज हो गए और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

हानिया आमिर के बिंदी लगाने से पाकिस्तान में बवाल

दरअसल, हानिया आमिर ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में हानिया अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही थीं और उनके माथे पर बिंदी लगी हुई थी। यही नहीं, उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए भारतीय त्योहार होली की शुभकामनाएं भी दी थीं। इस पोस्ट को देखकर पाकिस्तान में लोगों ने नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी।

फैंस ने हानिया को किया ट्रोल, दी अनफॉलो करने की धमकी

हानिया आमिर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग उन्हें अनफॉलो करने की धमकी देने लगे तो कुछ ने उनकी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, रमजान में ये सब हानिया?', दूसरे ने कमेंट किया, 'क्या बिंदी लगाना जरूरी था?', एक शख्स ने लिखा, 'इंडियन ऑडियंस को खुश करने के लिए तुम ये सब कर रही हो।', एक यूजर ने गुस्से में कहा, 'तुमने कभी जुमा मुबारक बोला है? लेकिन होली जरूर विश कर रही हो।' इसके अलावा, कई लोग यह तक कह रहे हैं कि हानिया को अपना धर्म चुन लेना चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Hania Aamir 哈尼亚·阿米尔 (@haniaheheofficial)

इंडियन फैंस ने किया सपोर्ट

जहां पाकिस्तान में कुछ लोग हानिया आमिर के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं, वहीं भारतीय फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इंडियन यूजर्स ने उनके पोस्ट पर प्यार और सपोर्ट दिखाया। एक यूजर ने लिखा, 'तुम जो चाहो पहन सकती हो, किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।'

हानिया आमिर का रिएक्शन

अब तक हानिया आमिर ने इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और यह बहस खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

क्या हानिया आमिर इस विवाद पर कुछ कहेंगी या फिर इसे इग्नोर कर देंगी? ये देखने वाली बात होगी।



 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News