''तारक मेहता'' की सोनू ने दूसरी बार रचाई शादी! सात फेरे लेने के बाद कोर्ट में की रजिस्टर्ड मैरेज
Monday, Mar 17, 2025-03:48 PM (IST)

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू यानी झील मेहता ने साल 2024 में मंगेतर आदित्य दुबे संग सात फेरे लिए थे। वहीं अब शादी के लगभग 1 महीने बाद झील मेहता ने दूसरी बार शादी रचाई। 17 फरवरी, 2025 को कपल ने अपनी शादी को ऑफिशियल बना दिया।
अपनी रजिस्ट्री शादी के लिए झील और आदित्य आइवरी रंग के कपड़ों में शानदार लग रहे थे। उन्होंने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पेपर्स पर साइन किए।
शादी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई और खुशी से हंस पड़े। सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए झील ने लिखा, 'आखिरकार कानूनी रूप से शादी हो गई। 17•02•25।' फंक्शन के वीडियो में दोनों के बीच खुशी और प्यार को साफ देखा जा सकता है।
बता दें कि झील मेहता ने 28 दिसंबर 2024 को आदित्य संग साते फेरे लिए थे। कपल की शादी मस्ती और धमाल के साथ हुई थी। हल्दी से लेकर दिल को छू लेने वाली शादी की रस्मों तक, इस कपल की शादी यादगार पलों से भरी हुई थी।
स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले मैचिंग ब्लाउज़ और बीडवर्क और फ्लोरल मोटिफ्स से सजे डबल दुपट्टे के साथ वो बेस्ट दुल्हन लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को एक बन में स्टाइल किया और भारी कुंदन के गहनों के साथ अपने शाही लुक को पूरा किया।
गौरतलब है कि झील मेहता ने 2008 से 2012 तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आत्माराम और माधवी भिड़े की बेटी सोनू भिड़े का किरदार निभाया था। शो छोड़ने के बाद से उन्होंने खुद का बिजनेस किया।