बोल्डनेस की हदें पार करने वाली उर्फी को संस्कारी लुक में देख चौंके फैंस,बोले- ''पहली बार अच्छी लग रही हो''

Wednesday, Dec 29, 2021-02:54 PM (IST)

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने  फैशन सेंस के चलते खबरों में बनी हुई हैं। वह आए दिन ऐसे-ऐसे आउटफिट्स में नजर आ रही हैं जिसे शायद ही कभी किसी ने देखा हो। इसी बीच उर्फी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो लोगों को काफी पंसद आ रही हैं। हमेशा बोल्ड कपड़ों में दिखने वाली उर्फी का इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटोज में वे साड़ी में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें को उर्फी लाइट येलो कपल की प्रिटिंज साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने अपने इस साड़ी को  स्लीवलेस और बैकलेस  ब्लाउज के साथ कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को पीच बीड नेकलेस से एक्सेसराइज़ किया।

PunjabKesari

मेकअप के लिए उर्फी ने मैट बेस, आईलाइनर, मस्कारा और पिंक लिपस्टिक चुनी। उन्होंने अपने बालों को बन शेप हेयरस्टाइल दिया है, साथ ही जुल्फें निकाली हुई हैं। वह कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-'इस समय मैं बहुत बीमार हूं। शायद मुझे इस बार का नया साल अपने बेड पर ही बिताना पड़ेगा। मगर कोई नहीं मैं ऐसा ही कुछ चाह भी रही थी।' उर्फी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स के कमेंट

PunjabKesari


PunjabKesari

 

बता दें कि  उर्फी जावेद टीवी एक्ट्रेस होने के साथ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं। वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थी हालांकि शो में वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News