रश्मिका मंदाना और वरुण धवन ने पूरा किया ''अरबी कुथु चैलेंज'', नेशनल क्रश के साथ बीच किनारे एक्टर ने किया जबरदस्त डांस
Friday, Mar 11, 2022-10:58 AM (IST)

मुंबई. एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में वरुण ब्लैक शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका रेड टॉप और कलरफुल शॉर्ट्स में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट कैरी की हुई है। वरुण और रश्मिका बीच किनारे रेत पर विजय थलापति और पूजा हेगड़े के गाने 'हलमिथी हबीबो' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। रश्मिका और वरुण ने 'अरबी कुथु चैलेंज' पूरा किया है। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- यो हबीबो। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें फिल्म 'पुष्पा' में रश्मिका को खूब पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'अलविदा' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है। विकास बहल इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। वहीं वरुण फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। इस अलावा एक्टर फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी नजर आएंगे।
