दिग्गज एक्टर Uttam Mohanty का 66 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार
Friday, Feb 28, 2025-08:42 AM (IST)

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तम मोहंती का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से गंभीर लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 8 फरवरी को भुवनेश्वर से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उत्तम मोहंती का गुरुवार रात दिल्ली के एक निजी हाॅस्पिटल में 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके जानें का गहरा सदमा परिवार और उनके चाहने वालों को लगा है। उत्तम मोहंती अपने पीछे परिवार में पत्नी और बेटा छोड़ गए हैं।
उनकी पत्नी अपराजिता मोहंती ओडिया सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। वहीं उनका बेटा बाबूशन भी ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में एक सक्सेस एक्टर के रूप में जाना जाता है।