सोनम कपूर ने कटवाए 12 इंच लंबे बाल, बोलीं- ''मैंने इन्हें दान करने का फैसला लिया है'' फैंस कर रहे तारीफ

Tuesday, Jun 24, 2025-12:43 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही अब फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है। हाल ही में सोनम ने कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, सोनम ने अपने बालों को काटकर उन्हें दान किया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। 

 PunjabKesari


सोमवार को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें सैलून में अपने बालों को छोटा करवाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वो मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर कर सोनम ने बताया, ‘मैंने अपने 12 इंच बाल कटवाए हैं। शायद वीडियो में यह छोटा लगे, लेकिन यह सच में एक फुट लंबा है।’ इसके साथ ही उन्होंंने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपने बालों को 12 इंच छोटा करवाने और दान करने का निर्णय लिया है। इतने खूबसूरत जींस के लिए धन्यवाद अनिल कपूर।’

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


जैसे ही सोनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लग गईं। एक यूजर ने कहा, ‘सोनम, आपका नया हेयरकट आप पर बिल्कुल शानदार लग रहा है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही सुंदर बाल। अन्य ने कहा- उन्होंने इतना बड़ा त्याग करते हुए अपना बाल दान किया, अति सराहनीय कार्य।  

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
बता दें, सोमन कपूर को आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। इसके बाद अब वह अपने बेटे और परिवार की देखभाल में बिजी हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News