स्टेज फोर कैंसर ने छीनी एक्टर Vibhu Raghave जिंदगी, गम में डूबे दोस्त करण वीर मेहरा और सिंपल कौल

Tuesday, Jun 03, 2025-07:47 AM (IST)

मुंबई: कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिससे शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं। कैंसर (Cancer) शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्सों में फैलता है। आम जनता के अलावा कैंसर कई बी-टाउन स्टार्स की भी जान ले चुका है। इस लिस्ट में ऋषि कपूर से लेकर विनोद खन्ना तक का नाम शामिल है।

PunjabKesari

अब इस लिस्ट में  'निशा और उसके कजिन' फेम विभु राघवे का नाम भी शामिल हो गया। एक्टर लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। वो आखिरी पल तक इस बीमारी से लड़ते रहे हालांकि वो जिंदगी की जंग हार गए। विभु राघव के निधन की खबर सुनते ही पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन की खबर की पुष्टि इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने की, जिनमें एक्ट्रेस कावेरी प्रियम और करण वीर मेहरा शामिल हैं।

PunjabKesari

 

सिंपल कौल

उनके निधन की खबर के बाद, सिंपल कौल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर करके श्रद्धांजलि दी, जिसमें लिखा था, 'मेरे प्यारे दोस्त आपको बहुत याद किया जाएगा। आपके लिए प्यार, प्रकाश और खुशी।'

PunjabKesari

 

कावेरी प्रियम

'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विभु के निधन पर दुख जताया है।

PunjabKesari

करणवीर मेहरा 

‘बिग बॉस 18’ के विजेता करणवीर मेहरा ने भी विभु को श्रद्धांजलि दी।.

2022 में कोलन कैंसर का पता चलने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बीमारी के साथ अपनी यात्रा को खुले तौर पर शेयर किया। अपने फॉलोअर्स को स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए उन्होंने पॉजिटिविटी फैलाई। उन्होंने पूरी हिम्मत और सकारात्मकता के साथ अपनी बीमारी का सामना किया। फरवरी 2024 में, उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी जिसमें उनके शरीर से ट्यूमर को हटाया गया था। डॉक्टरों ने इस सर्जरी को पहले काफी मुश्किल बताया था।

PunjabKesari

विभु की इस मुश्किल घड़ी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उनका साथ दिया। सिंपल कौल, अदिति मलिक, मोहित मलिक, सौम्या टंडन, अब्बास रिजवी, मानिनी मिश्रा, तुहिना वोहरा, मोहसिन खान और करणवीर बोहरा जैसे नाम इसमें शामिल हैं। इन सितारों ने उन्हें सिर्फ इमोशनल सपोर्ट ही नहीं दिया बल्कि उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने में भी मदद की। सोशल मीडिया पर उनकी भावुक अपीलों से विभु की मदद के लिए काफी लोगों का ध्यान गया और पैसा इकट्ठा हुआ। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VIBHU k RAGHAVE ✨ विभु राघव (@vibhuzinsta)

विभु की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 17 अप्रैल की थी। उन्होंने इसे बस इतना ही कैप्शन दिया- 'एक दिन एक बार', सबसे कठिन दिनों के दौरान भी उनकी ताकत और दृढ़ संकल्प बनी हुई थी।' उन्हें उनके फैंस बेहद प्यार करते थे।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News