बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लेकर आज हमेशा के लिए एक-दूजे हो जाएंगे कैटरीना-विक्की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल की शादी की कार्ड

Thursday, Dec 09, 2021-11:10 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की आज हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लेगा। शादी की सारी तैयारियां हो गई हैं। कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा है। दोनों की शादी का कार्ड 120 मेहमानों को मिला है। इसी बीच कैटरीना और विक्की की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
कार्ड में 'विक्की वेड्स कैटरीना' लिखा हुआ है। ये कार्ड अंग्रेजी में छपा हुआ है। इसमें 'विक्की वेड्स कैटरीना' के नीचे लिखा है, गुरुवार, 9 दिसंबर 2021, सिक्स सेंस फोर्ट होटेल, राजस्थान। शादी का कार्ड पेस्टल थीम को दर्शा रहा है। शादी के कार्ड के बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट है। फैंस इस कार्ड को खूब लाइक कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें कैटरीना और विक्की की शादी ग्रेंड होने वाली है। विक्की अपनी बारात के साथ एक ग्रैंड एंट्री करेंगे। शादी के दिन एक्टर 7 सफेद घोड़ों के रथ पर सवार होकर एंट्री करेंगे। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेंगे। दोनों की शादी में सुरक्षा का भी खास इंतजाम किया गया है। मुंबई से आए 100 बाउंसर्स सुरक्षा संभाल रहे हैं। कपल की शादी की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा संभाल रहे हैं।वहीं इस शाही शादी में दाल बाटी चूरमा जैसे पारंपरिक राजस्थानी खाना, अलग-अलग दालों से बनी लगभग 15 प्रकार की दालों से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पान, गोलगप्पे और अन्य इंडियन फूड के लिए अलग-अलग स्टॉल भी होंगे।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News