अनुष्का-विराट के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश
Sunday, Dec 10, 2017-01:53 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की खबर अफवाह नहीं हैं। खबरों की मानें तो दोनों इटली की मिलान सिटी में शादी करने वाले हैं। बता दें कि 4 साल से ये कपल रिलेशनशिप में है। इस सबके बीच क्या आप जानते हैं कि विराट और अनुष्का शर्मा दोनों करीब 600 करोड़ की संपत्ति से भी ज्यादा के मालिक हैं। दोनों की ही पर्सनल लाइफ में ऐश और आराम की कमी नहीं हैं।
दोनों के ही पास करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां हैं। अनुष्का एक फिल्म को साइन करने के करीब 5 करोड़ रु फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अनुष्का के पास करीब 5 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां हैं।वहीं बात करें विराट कोहली की तो कमाई के मामले में ये किसी के भी छक्के छुड़ा सकते हैं। विराट करीब 390 करोड़ के मालिक हैं।
जिस में से करीब 42 करोड़ की प्रॉपर्टी है, 18 करोड़ के इंवेस्टमेंट हैं, छह लग्जरी गाड़ियां है जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है। विराट बीसीसीआई के 'ए' कैटेग्री प्लेयर है जिसका मतलब है कि एक मैच खेलने पर उन्हें जूनियर खिलाड़ियों से ज्यादा फीस मिलती है। इसके साथ ही विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। बताया जाता है कि विराट हर आईपीएल में करीब 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। इसके साथ ही विराट के दो आलीशान घर हैं, जिनमें से एक मुंबई में है और दूसरा दिल्ली में। क्रिकेट के साथ साथ विराट मे कई ब्रैंड्स के विज्ञापन भी करते हैं जिनमें हैड एंड शोल्डर, मान्यवर, पेप्सी, बूस्ट, फास्ट ट्रैक और जियोनी शामिल हैं।