''यूं तो मैं बाथरूम सिंगर्स...पत्नी नौरान अली के लिए भरी महफिल में सिंगर बने Vivian Dsena, बर्थडे पर गुनगुनाया ये गाना

Monday, Feb 03, 2025-01:31 PM (IST)

मुंबई: एक्टर विवियन डीसेना उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद है। उन्होंने नौरान अली के साथ अपना इश्क, शादी और बच्चे की बात काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखी। लेकिन जब विवियन ने बिग बाॅस में एंट्री ली तो  उनकी पर्सनल लाइफ किसी से नहीं छुपी। विवियन डीसेना पहले कभी अपनी बीवी नौरान अली के साथ सोशल मीडिया पर ज्यादा कुछ पोस्ट नहीं करते थे।

PunjabKesari

 

मगर जब से वह बिग बॉस 18 के घर से निकले हैं, वह खुलेआम अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बीवी को स्पेशल फील कराने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पत्नी नूरन के बर्थडे पर उनके लिए खास गाना गाया. विवियन ने सोशल मीडिया पर इसका वीडिया शेयर किया। विवियन 'हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते' गाना गाते हैं। विवियन का पत्नी के लिए ये खास अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

विवियन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'एक छोटा सा ट्रिब्यूट मेरी पत्नी के बर्थडे पर। वैसे तो मैं बाथरूम सिंगर हूं लेकिन मैंने नूरन के लिए अपना बेस्ट गाना गाने की कोशिश की है। आप मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट, मेरी ताकत और मेरी शांति रही है। हर गुजरते दिन के साथ आपके लिए मेरा प्यार बढ़ रहा है। मेरे हर अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू। मैं बस इतना कह सकता हूं कि आई लव यू।'

PunjabKesari


बता दें कि नूरन और विवियन की ये दूसरी शादी है।उन्होंने 2022 में शादी की थी। विवियन ने इस शादी को सीक्रेट रखा था। विवियम एक क्यूट सी बच्ची के पिता हैं। इसके अलावा विवियन की दो सौतेली बेटियां भी हैं। विवियन अपनी तीनों बेटियों के साथ बहुत खुश हैं। विवियन ने इस शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। एक्टर की पहली शादी वाहबिज दोराबजी से हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News