फैंस को लाडली के चेहरा कब दिखाएंगे वरुण धवन? एक्टर ने किया खुलासा, कहा-ये फैसला उनकी बेटी..

Wednesday, Jan 07, 2026-05:29 PM (IST)

मुंबई. एक्टर वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल संग साल 2024 में अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने लारा धवन रखा है। हालांकि, अब तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। इसी बीच हाल ही में जब सोशल मीडिया पर किसी ने वरुण से पूछा कि वे अपनी बेटी का चेहरा कब दिखाएंगे, तो एक्टर ने क्या जवाब दिया, आइए जानते हैं..

 
वरुण धवन से X पर पूछा गया कि क्या वो लारा धवन को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया से मिलवाने वाले हैं। तो एक्टर ने साफ कहा कि उसका चेहरा दिखाने का फैसला उनकी बेटी का होगा।  

PunjabKesari


AMA सेशन के दौरान वरुण धवन ने कहा, 'ये फैसला उस पर छोड़ना चाहूंगा। सोशल मीडिया उसकी पसंद होनी चाहिए। ना कि ऐसा मैं उसके लिए तय करूं।'

 

काम की बात करें तो इन दिनों वरुण धवन अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेघा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News