पाकिस्तान के एबटाबाद  में जन्मे दिवंगत एक्टर मनोज कुमार आखिर किस धर्म को थे मानते?

Friday, Apr 04, 2025-06:52 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि, मनोज कुमार को पहले 21 फरवरी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लेकिन अब उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को शोक में डुबो दिया। मनोज कुमार को खासतौर पर उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था और वे 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हुए थे।

PunjabKesari

मनोज कुमार का पाकिस्तान में हुआ था जन्म

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को अविभाजित भारत के एबटाबाद में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। एबटाबाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है। जब भारत का बंटवारा हुआ, तब मनोज कुमार महज 10 साल के थे और उनके परिवार को एबटाबाद छोड़कर दिल्ली आना पड़ा।

PunjabKesari

मनोज कुमार का धर्म और परिवार

मनोज कुमार हिंदू धर्म को मानते थे और उनका जन्म एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पाकिस्तान से भारत आने के बाद उनका परिवार दिल्ली के किंग्सवे कैंप में रिफ्यूजी के तौर पर रहा। शुरुआती दिनों में कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, मनोज कुमार ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

मनोज कुमार के निधन पर शोक

मनोज कुमार के निधन के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। अभिनेता धर्मेंद्र ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'हमारे बीच कई यादें हैं, हमने फिल्म उद्योग में अपने शुरुआती दिन एक साथ बिताए थे।'

PunjabKesari

अस्पताल ने दी निधन की जानकारी

मनोज कुमार के निधन की पुष्टि कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने की। उन्होंने बताया, 'मनोज कुमार का सुबह लगभग 3:30 बजे निधन हुआ। वह उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे।'

मनोज कुमार को याद करते हुए सलमान खान, आमिर खान और पूनम ढिल्लों ने जताया शोक

सलमान खान ने मनोज कुमार की बेहतरीन फिल्मों को याद करते हुए उन्हें 'ट्रू लीजेंड' बताया। वहीं, पूनम ढिल्लों और आमिर खान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात की।

influenced by this film manoj kumar changed his name

मनोज कुमार का निधन फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी देशभक्ति फिल्मों और अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News