देखें बर्थडे बॉय रणबीर कपूर की कुछ चुनिंदा Childhood Pics

Monday, Sep 28, 2015-01:40 PM (IST)

मुंबई : साल 2007 में फिल्म सांवरियां से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का आज 33 वां जन्मदिन है। स्टार किड होने के बावजूद रणबीर ने अब तक अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें हैं हालांकि उनका बचपन काफी अच्छा था। इस बात का पता हमें इंस्टाग्राम पर उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर द्वारा अपलोड की तस्वीरों से पता लगा। 

रणबीर की तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि वह बचपन में काफी शरारती थे। परिवार संग रणवीर की बचपन की सभी फोटो काफी क्यूट है। रणबीर ने  ''बाचा ऐ हसीनों'', ''वेक अप सिड'',''रॉकस्टार'' , ''वेक अप सिड'', ''ये जवानी है दीवानी'' और ''बर्फी'' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 

बता दें कि रणबीर कपूर जल्द इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म तमाशा में नज़र आएंगे। इस फिल्म में वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते दिखेंगे। यह फिल्म इसी साल 27 नवंबर को रिलीज़ होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News