Bday Spl: पिता हिंदू, मुस्लिम मां Fatima Sana Shaikh कौन सा धर्म करती हैं फॉलो , जानें दिलचस्प बातें
Wednesday, Jan 11, 2023-10:06 AM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड की 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल में अपनी अदाकारी से सना ने सभी का दिल जीता था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपके बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
बटौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरु किया करियर
फातिमा सना शेख आज गीता फोगाट के रूप में घर-घर में जानी जाती हैं। दंगल से अपनी पहचान बनाने वाली सना ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। सना ने उस समय की बेहतरीन फिल्में चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला जैसी फिल्में की थी। इसके अलावा वह टीवी में भी काम कर चुकी हैं। सना ने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजों से सीरियल किए हैं। सना ने अपना हाथ साउथ इंडस्ट्री में भी आजमाया है। हालांकि, करियर के लिहाज से देखें तो सना को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई यहीं कारण था कि वह एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं।
ब्राह्मण पिता की मुस्लिम बेटी हैं फातिमा
फातिमा सना शेख के धर्म को लेकर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं। वैसे तो सना के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जबकि सना की मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम घराने से ताल्लुक रखती हैं। सना के घर में इस्लाम धर्म फॉलो किया जाता है, यही वहज है कि उनका फातिमा सना शेख रखा गया। लेकिन वहीं फातिमा एक नास्तिक हैं, इस बात का खुलासा उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया था।
फातिमा नहीं रखती शादी में विश्वास
बता दें कि फातिमा सना शेख शादी में बिल्कुल विश्वास नहीं रखती हैं। एक्ट्रेस मानना है कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो उस रिश्ते को किसी डॉक्यूमेंट में लिखकर साबित करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल तो सना की जिंदगी में कोई या नही इस बात की जानकारी तो नहीं है लेकिन उनका नाम एक्टर आमिर खान के साथ जुड़ चुका है। जिस वक्त वह ठग ऑफ हिंदुस्तान की शुटिंग कर रही थीं। उस बीच कई खबरे चली थी कि सना और आमिर एक दूसरे को डेट कर रहे है जिसकी वजह से आमिर और किरण का तलाक हुआ था।