खतरें में है प्रियंका और दीपिका की दोस्ती
Saturday, May 21, 2016-10:13 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। लेकिन इन दिनों दोनों के बीच कंप्टीशन चल रहा है। डायरैक्टर संजय लीला भंसाली ''मेवाड़ की रानी पद्मावती'' के ऊपर फिल्म बनाने जा रहे है। यह एक एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे पाने के लिए दोनों में बीच कंप्टीशन चल रहा है।
संजय ने पहले दीपिका को फिल्म के लिए कन्सीडर कर लिया था। लेकिन अब प्रियंका भी यह किरदार प्ले करने के लिए बेकरार हैं। वह इस रोल के लिए संजय बार-बार एप्रोच कर रही हैं। संजय खुद परेशान है कि वह दीपिका और प्रियंका में किसको इस रोल के लिए चुनें।
बता दें कि इन दिनों दोनों का यह कंप्टीशन बॉलीवुड में ही नही ब्लकि हॉलीवुड में भी है। वह दोनों की ''बॉन्ड'' सीरिज की फिल्म के लिए में रोल पाने के लिए भी काफी कोशिश कर रही हैं।