सैलून के बाहर उम्र को मात देती नजर आईं 52 की मलाइका अरोड़ा, ऑल ब्लैक लुक में काटा बवाल
Thursday, Feb 05, 2026-03:29 PM (IST)
मुंबई. कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक से उम्र को मात देती नजर आती है। 52 साल की एक्ट्रेस अपने बोल्ड एंड स्टाइलिश लुक से हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। हाल ही में मलाइका को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, जहां लोगों नजरें उनकी बोल्डनेस पर ही थमी रह गईं। मलाइका का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका ऑल ब्लैक लुक में बवाल काट रही हैं। ब्लैक पैंट सूट में उनका बेहद ही स्टाइलिश लुक देखने को मिला और डीप नेक डॉप में दिखते क्लीवेज बोल्डनेस को बढ़ाते दिखे। आंखों पर काला चश्मा और खुले बालों से दिवा ने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान 52 की मलाइका एक बार फिर यह साबित करती दिखीं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनके इस लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
बता दें, मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, वह कई बार अपने तलाक और ब्रेकअप पर खुलकर बोलती भी नजर आईं हैं। बता दें, साल 1998 में मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी और फिर 2017 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अब मलाइका अपनी ही कंपनी को एंजॉय कर रही हैं।
