चिरंजीवी पर लगे पोते-पोतियों में भेदभाव करने के आरोप पर सपोर्ट में आईं बहू लावण्या, कहा- जितना वो करते, उसका 1% भी..
Wednesday, Feb 04, 2026-02:06 PM (IST)
मुंबई. साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने एक पुराने बयान में कहा था कि उन्हें डर है, कहीं राम चरण के घर फिर से बेटी न हो जाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर लड़का-लड़की में भेदभाव करने का आरोप लगा था। वहीं, अब हाल ही में इस मामले में उनकी बहू व एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी सामने आई हैं और उन्होंने अपने ससुर का बचाव करते हुए खुलकर अपनी राय रखी है।
दरअसल, राम चरण और उपासना के घर 31 जनवरी 2026 को जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ। बच्चों के जन्म के बाद चिरंजीवी ने अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह खुशखबरी दी।
I usually ignore tweets like this and let them pass on my timeline, but I didn’t expect it from you..
— Lavanya konidela tripathi (@Itslavanya) February 3, 2026
This tweet is in extremely poor taste, turning a genuinely happy moment into something unpleasant.
You clearly don’t know how he treats the women in his family, especially his… https://t.co/c4HAy7UODs
इसके बाद एक पोस्ट में चिरंजीवी को बेटे को ज्यादा पसंद करने को लेकर निशाना बनाया गया। एक पोस्ट में लिखा गया, ‘2026 में बेटे को लेकर यह जुनून देखना बहुत निराशाजनक है। जब क्लिन कारा (राम चरण और उपासना की पहली बेटी) का जन्म हुआ था, तब उसका स्वागत इतना भव्य नहीं किया गया था। यह इसी बीमार सोच का सबूत है।’ हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट हो चुकी है।
इस पोस्ट के बाद अब चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज की पत्नी व एक्ट्रेस लावण्या ने चिरंजीवी का समर्थन किया। लावण्या ने इसको लेकर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘मैं आमतौर पर ऐसे ट्वीट्स को नजरअंदाज कर देती हूं और आगे बढ़ जाती हूं। लेकिन आपसे यह उम्मीद नहीं थी। यह ट्वीट बेहद खराब सोच दिखाता है और एक खुशी के पल को बेवजह नकारात्मक बना रहा है।’
लावण्या ने आगे लिखा, ‘चिरंजीवी औरतों और पोतियों को परिवार में अच्छी तरह ट्रीट करते हैं। आप लोगों को बिलकुल अंदाजा नहीं है कि वे कितनी अच्छी तरह से परिवार में औरतों और पोतियों की देखभाल करते हैं, खासकर पोतियों की। बहुत कम पुरुष ऐसे होते हैं, जो उसका 1% भी कर पाते हैं, जितना वो करते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप उनपर कमेंट न करें जिन्हें आप अच्छी तरह नहीं जानते।’
बता दें, सुपरस्टार चिरंजीवी ने हाल ही में बेटे-बहू राम चरण और उपासना के जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बनने पर अपनी खुशी जाहिर की थी और लिखा था- ''बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और भगवान का आशीर्वाद है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।''
