24 भाई-बहनों में पला ये एक्टर विलेन बनकर हुआ था पॉपुलर, इतनी फिल्मों में कर चुका है नारद मुनि का रोल

Wednesday, Oct 25, 2017-04:33 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की 70 और 80 के दशक की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर फेमस होने वाले एक्टर जीवन की आज 102वीं बर्थ एनिवर्सरी है। जीवन का निधन 1987 में 71 साल की उम्र में हो गया था। जीवन का नाम लेते ही उनकी विलेन की छवि सामने आ जाती है। लेकिन आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी हम आपको जीवन की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज बताएंगे जिससे आपको वो विलेन नहीं बल्कि हीरो लगेंगे। 

PunjabKesari

जीवन का जन्म 1915 में कश्मीर में हुआ था। उनका असली नाम ओंकार नाथ धार था। वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था। जब जीवन 3 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

PunjabKesari

जीवन ऐसे परिवार से थे जहां एक्टिंग के लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। इसलिए जीवन 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गए। जब वो मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे। करियर के शुरुआती दिनों में जीवन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उन्हें एक नौकरी की जरूरत थी इसलिए वो एक स्टूडियो में काम करने लगे। ये स्टूडियो मोहनलाल सिन्हा का था।

PunjabKesari

मोहन लाल उस समय के जाने-माने डायरैक्टर हुआ करते थे। जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में रोल दिया। इसके बाद जीवन को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला। जीवन ने अलग-अलग भाषाओं की करीब 60 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया।

PunjabKesari

कहा जाता है कि जीवन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। इसलिए उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और सफल भी हुए। जीवन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की थी। उन्हें जीवन नाम विजय भट्ट ने दिया था। जीवन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

PunjabKesari

फिल्म 'कानून' में कटघरे के सीन का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ था। जीवन ने फोटोग्राफी, नृत्य, एक्शन, संगीत आदि में भी किस्मत आजमाई लेकिन असफल रहे। जीवन के बेटे किरण कुमार भी मशहूर एक्टर हैं।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो 50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में इन्होंने नारद का रोल किया। जीवन को  पहचान उस समय मिली जब 1935 में उन्होंने फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' में काम किया। इसके बाद जीवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

PunjabKesari

जीवन की 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'धर्म-वीर' यादगार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई।

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News