कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड, जानें यह खास बातें

Sunday, Jan 01, 2017-11:15 PM (IST)

मुंबई-  अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ जोड़ा जा रहा है। लगातार दोनों को एक साथ कई बार आउटिंग करते देखा गया है।
खबरों की मानें तो ये कपल जल्द ही अपने रिश्ते को एक नया मोड़ दे सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अगले साल 2017 फरवरी में बंटी और सोनाक्षी सगाई कर सकते हैं। दोनों के अफेयर की खबरें यूं तो 2012 से आ रही हैं। तब सोनाक्षी नेअपने और बंटी के अफेयर की खबरों का खंडन किया था। इसके अलावा साल 2012 से ही बंटी ने सोनाक्षी के एंडोर्समेंट डील्स को मैनेज करना शुरू किया था। बंटी को सोनाक्षी के 29वें बर्थ डे सेलिब्रेशन में भी देखा गया था।

बता दें बंटी, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान के भाई हैं। बंटी की अंबिका चौहान से शादी हुई थी, जिसमें सलमान भी शामिल हुए थे। लेकिन यह शादी 4 साल बाद टूट गई। बंटी ने कुछ समय तक अभिनेत्री दीया मिर्जा को भी डेट किया था। लेकिन खबरों की मानें तो दीया ने खुद इस रिश्‍ते को तोड़ दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News