आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बड़ा कदम, बॉलीवुड को कहा अलविदा

Tuesday, Oct 28, 2025-01:33 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। किसी में हीरो तो किसी में विलेन का रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इसी बीच उन्होंने एक्स हैंडल पर 'तेजाब' से जुड़ा एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। साथ ही उन्होंने बेटे सूरज के बॉलीवुड छोड़ने के बारे में भी रीपोस्ट किया  है।


आदित्य पंचोली ने हाल ही में अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'तेजाब जो 1988 में आई थी, उसके लिए मैं, माधुरी दीक्षित के अपोजिट पहली पसंद था। डायरेक्टर एन चंद्रा जो अभी भी काफी एक्टिव हैं, इसकी पुष्टि कर सकते हैं। दुर्भाग्य से एक एक्टर ने अपने बड़े भाई (जो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं) के जरिए डायरेक्टर को मुझे रिप्लेस करने के लिए इन्फ्लुएंस किया। बाकी जैसे वो कहते ही हैं, सब इतिहास है।' 

 


इस पोस्ट में आदित्य ने बिना नाम लिए बोनी कपूर और उनके छोटे भाई-एक्टर अनिल कपूर का जिक्र किया। एक्टर का ये पोस्ट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

PunjabKesari

 

इसके अलावा, आदित्य पंचोली ने KRK के उस ट्वीट को भी रीपोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 'सूरज पंचोली ने बॉलीवुड छोड़ दिया है। सूरज ने तय किया है कि वह अब बॉलीवुड में काम नहीं करेंगे। वह अब जल्द ही अपना बिजनेस शरू करने जा रहे हैं।'

 

यानी, जहां एक समय आदित्य पंचोली ने खुद को ‘तेजाब’ के लिए रिप्लेस होते देखा, वहीं अब उनके बेटे सूरज भी फिल्मी दुनिया से दूरी बना रहे हैं।

 एन. चंद्रा की प्रतिक्रिया का इंतजार

आदित्य के इस दावे के बाद अब सबकी निगाहें डायरेक्टर एन. चंद्रा की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News