डेजी शाह के बाद अब आकांक्षा रंजन ने करवाए एग फ्रीज, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर बोली- पिछले दो हफ्ते बहुत मुश्किल थे
Monday, Mar 09, 2026-04:10 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एग फ्रीज करवाने का काफी ट्रेंड चल रहा है। इंडस्ट्री से कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की, लेकिन अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। ताकि जब उनका जी चाहे वे अपना बेबी प्लान कर सके। बीते दिनों एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने एग्स फ्रीज करवाने का खुलासा किया था। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने भी बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस को भी शेयर किया।

आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'कल मैंने अपने एग फ्रीज करवाए!! मैंने इसे शेयर करने का सोचा नहीं था, लेकिन आज का दिन इसे बताने के लिए सही लग रहा है… वुमन की बॉडी एक्सट्राऑडनरी है पिछले दो हफ्ते… बेहद मुश्किल भरे थे।'
उन्होंने आगे लिखा, 'हर दिन खुद को इंजेक्शन लगवाना, हार्मोन का असर, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाइयां, आईवी ड्रिप और सर्जरी, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं दमदार होती हैं… और मैं हमारे शरीर की अद्भुत बुद्धिमत्ता और क्षमताओं से हैरान हूं।'
आकांक्षा के इस पोस्ट को फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो आकांक्षा को आखिरी बार प्राइम वीडियो की सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' में देखा गया था। इस सीरीज में आकांक्षा ने डॉ. गार्गी की भूमिका निभाई थी। वो आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (2024) में भी एक कैमियो भूमिका में नजर आ चुकी हैं।
