''सेक्रेड गेम्स'' फेम राजश्री देशपांडे ने किया अपने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा, अस्पताल से शेयर कर दिया अपडेट

Wednesday, Mar 04, 2026-06:32 PM (IST)

मुंबई. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं तो कई अभी भी इस बीमारी से जंग लड़ रही है। वहीं, हाल ही में 'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने भी अपने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया। उन्होंने बुधवार को अपने पोस्ट में खुलासा किया कि उन्हें अर्ली स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हुआ थास जिसकी अब सर्जरी हो चुकी है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। इसके साथ ही राजश्री देशपांडे ने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया।

PunjabKesari

 

हाल ही में राजश्री देशपांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- जैसा कि आप यह पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आखिरकार मुझे अपने माता-पिता को यह बताने की हिम्मत मिल गई है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS) ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है। अब समय आ गया है कि आप सभी को पता चले। खुशकिस्मती से हमें यह रूटीन चेकअप में जल्दी पता चल गया, जिससे हमें लड़ने का मौका मिला। बहुत सारे टेस्ट और सर्जरी एक रोलरकोस्टर राइड की तरह लगे, लेकिन मेरा यकीन मानिए, यह सभी का प्यार और अपनापन था जिसने मुझे इससे बाहर निकाला। और सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघलकर एक अटूट ताकत बन गया। सभी के सपोर्ट से मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूँ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)

उन्होंने आगे लिखा-अब, मैं बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रही हूँ और जल्द ही हॉस्पिटल से घर जा रही हूँ। डॉ. मंदार नाडकर्णी का बहुत-बहुत धन्यवाद, उनकी एक्सपर्टीज़ और देखभाल ने इस सफ़र को बहुत आसान बना दिया। आपका प्यार सच में मेरी सबसे बड़ी दवा है। ठीक होने, उम्मीद और आने वाले सभी अच्छे दिनों की कामना करता हूँ। राजश्री देशपांडे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 
काम की बात करें तो राजश्री देशपांडे 2015 में फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' में नजर आई थीं। वहीं, साल 2023 में उन्होंने सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज' का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड जीता था। 
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News